प्रदीप शर्मा, DastakToday
19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज, किशनगंज |“सशस्त्र सीमा बल का 59 वां स्थापना दिवस कार्य्रक्रम”
आज दिन मंगलवार को 19 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय ठाकुरगंज, के द्वारा सशस्त्र सीमा बल का 59 वां स्थापना दिवस पुरे धूम धाम से मनाया गया |
सर्वप्रथम कार्यवाहक कमांडेंट , रविकांत द्विवेदी ने सभी बल कार्मिकों को और उनके परिवारजनों को #शुभकामनायें दिया तथा अपने संबोधन में कहा की आज दिनांक 20 12, 2022 को हम सभी लोग सशस्त्र सीमा बल का #59 वां #स्थापना िदवस मनाने जा रहे है। भारत सरकार द्वारा सन् 1962 में चीनी संघर्ष के दौरान यह महससू किया गया की केवल राइफल के बल पर देश की सीमाओं की रक्षा नहीं की जा सकती। इस प्रकार विशेष सेवा ब्यूरो (अब सशस्त्र सीमा बल) की कल्पना नवंबर1962 में की गई थी तथा बाद में SSB का अिधकार क्षेत्र मणिपुर , त्रिपुरा और जÌमू (1965), मेघालय (1975),सिक्किम (1976), राजस्थान (1985),नागालैंड और मिजोरम (1989) तक बढ़ा िदया गया था। सन्1963 से एस.एस.बी का मुख्य जोर राष्ट्रीय जुड़ाव, सुरक्षा और सतर्कता कì भावना पैदा करने पर था। सन् 2001 से भारत-नेपाल एवं सन्2004 से भारत-भटूान सीमा पर तैनाती केबाद एस.एस.बी. ने कम समय में ही नेपाल और भूटान के साथ निर्धारित सीमाओं पर प्रभावी ढंग से अपनी जड़ जमा ली है | भारत-नेपाल एवं भारत-भटूान सीमाओं पर एस.एस.बी., सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने के साथ-साथ घसुपैठ, तस्करी और राष्ट्रीय विरोधी गितिविधओं का प्रभावी ढंग से मकुबला करते हुए सीमाओं पर भारत की सुरक्षा और राष्ट्रीय अखंडता सुनिश्हित करने के दायित्वा को बखबूी निभा रहा है |
अंत में एक बार फिर महोदय ने सभी को ढेर सारी शुभकामनायें दिया और सभी बल कार्मिकों के बिच मिठाईयां का बितरण किया |
इसके उपरांत 19 वि वाहिनी के क्रिकेट टीम और ठाकुरगंज क्लब के टीम के साथ मैत्री खेल का अयोज़ं किया गया जिसमे 19 वि वाहिनी की टीम विजयी रही जबकि मन ऑफ़ थे मैच ठाकुरगंज क्लब के आफताब को उनके सराहनीय खेल के लिए दिया गया | सभी लोगों ने मैच का भर पुर आंनंद उठाया |
इस कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट (संचार) श्री सुनील कुमार ,सहायक कमांडेंट , श्री स अ सिकंदर ,निरीक्षक स्वरुप चाँद , निरीक्षक शंकर कुमार मंडल ,निरीक्षक विजेंद्र ठाकुर , उप निरीक्षक नरेश कुमार एवं अन्य बल कार्मिक उपस्थित थे |